देश की खबरें | बाराबंकी में लापता हुई युवती मृत मिली, दुष्कर्म का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले में मुहर्रम के मौके पर कर्बला में लगे मेले में अपनी मां से बिछड़ी 22 वर्षीय युवती का शव एक होटल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाराबंकी (उप्र), आठ जुलाई बाराबंकी जिले में मुहर्रम के मौके पर कर्बला में लगे मेले में अपनी मां से बिछड़ी 22 वर्षीय युवती का शव एक होटल के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार महिला का शव सोमवार शाम फतेहाबाद के जंगल में पाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि युवती रविवार को अपनी मां के साथ बेगमगंज के कर्बला में मेले में गई थी और शाम करीब साढ़े सात बजे वह भीड़ में अपनी मां से बिछड़ गई, जिसके बाद परिवार ने रातभर उसकी तलाश की।

उसने बताया कि कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई।

सोमवार शाम को जब परिवार फिर से थाने गया तो उन्हें फतेहाबाद इलाके में होटल के पीछे मिली एक महिला के शव की तस्वीर दिखाई गई जिसके बाद उन्होंने उसकी पहचान की।

पुलिस ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।

पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया है और फॉरेंसिक नमूने भी लिए जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि युवती के साथ यौन शोषण हुआ था या नहीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुमित त्रिपाठी ने घटनास्थल का दौरा किया और युवती के परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

परिवार के अनुसार, युवती मानसिक रूप से अस्थिर थी और एनीमिया के कारण शारीरिक रूप से भी कमजोर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल