देश की खबरें | बदमाशों से भिड़ने वाली युवती को उपनिरीक्षक पद पर भर्ती मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने धौलपुर की युवती वसुंधरा चौहान को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर सीधी भर्ती देने का निर्णय किया है जो पिछले दिनों अपनी जान की बाजी लगाकर बस में अपराधियों से भिड़ गयी थी।

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान सरकार ने धौलपुर की युवती वसुंधरा चौहान को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर सीधी भर्ती देने का निर्णय किया है जो पिछले दिनों अपनी जान की बाजी लगाकर बस में अपराधियों से भिड़ गयी थी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वसुंधरा के साहस की प्रशंसा करते हुए उसकी नियुक्ति को मंजूरी दी।

उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को चार पुलिसकर्मियों का एक दल उम्रकैद की सजा भुगत रहे अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को धौलपुर में पेशी के बाद रोडवेज बस से भरतपुर की सेवर जेल ले जा रहा था। रास्ते में पांच हथियारबंद बदमाश बस रूकवाकर उसमें सवार हो गए और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर उनसे हथियार छीनने लगे।

इन बदमाशों में से एक ने देशी कट्टे से गोली चलाकर यात्रियों को डरा दिया। इसी दौरान बस में सवार वसुंधरा और आरएसी जवान कमर सिंह जान की परवाह किए बगैर अपराधियों से भिड़ गए। अंत में बस यात्रियों तथा पुलिसकर्मियों की मदद से हालात काबू में आए।

राज्य सरकार ने आरएसी कांस्टेबल कमर सिंह को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति तथा वसुन्धरा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर चुकी है।

धौलपुर की शिवनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय वसुन्धरा ने एनसीसी निदेशालय से ‘सी‘ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ है और वह क्रिमिनोलॉजी विषय सहित समाज विज्ञान में एमए उत्तीर्ण है। पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमों में उप निरीक्षक की सीधी भर्ती के लिए एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेट धारक तथा क्रिमिनोलॉजी में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी को साक्षात्कार में प्राथमिकता देने का प्रावधान है।

हालांकि नियुक्ति के लिए उसे राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 17 (2) (ए) के तहत आयु, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, मेडिकल फिटनेस एवं चरित्र सत्यापन की अर्हता को पूरा करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\