Rajasthan: मंत्री को फंसाने की ब्लैकमेल करने वाली धमकी से बचने के लिए लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की

राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार को एक दंपति को एक मॉडल को खुदकुशी की कोशिश करने के लिए कथित रूप से मजबूर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया. दंपति ने मॉडल को भीलवाड़ा के एक मंत्री को फंसाने (हनीट्रैप) के लिए मॉडल को ब्लैकमेल करने वाली कथित धमकी दी थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जोधपुर, 2 फरवरी : राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार को एक दंपति को एक मॉडल को खुदकुशी की कोशिश करने के लिए कथित रूप से मजबूर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया. दंपति ने मॉडल को भीलवाड़ा के एक मंत्री को फंसाने (हनीट्रैप) के लिए मॉडल को ब्लैकमेल करने वाली कथित धमकी दी थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उदयपुर से अक्षत और दिपाली को गिरफ्तार किया गया है, उससे पहले रविवार को जोधपुर में कथित तौर पर छत से कूदकर जान देने की कोशिश कर चुकी मॉडल ने होश आने पर पुलिस को बयान दिया था.

जोधपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव ने कहा, ‘‘ हमने अक्षत एवं दिपाली को लड़की को ब्लैकमेल करने को लेकर गिरफ्तार किया है. वे दोनों लड़की पर भीलवाड़ा के एक मंत्री को (मोहपाश में) फंसाने का दबाव डाल रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि उन दोनों का व्यापारियों समेत दूसरे लोगों को हनीट्रैप में फंसवा कर उन्हें ब्लैकमेल करने का इतिहास रहा है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दंपति ने लड़की (मॉडल) का नहाते हुए एक वीडियो शूट कर रखा था और उसी के आधार पर वे दोनों उसपर मंत्री को फंसाने (हनीट्रैप करने) का दबाव डाल रहे थे. मॉडल मॉडलिंग कार्य के सिलसिल में इस दंपति के संपर्क में आयी थी. यह भी पढ़ें : बजट 2022 पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन, राज्यों को कर्ज के बोझ तले दबाने की है तैयारी

पुलिस के अनुसार दोनों उसे मॉडलिंग के नाम पर पिछले सप्ताह भीलवाड़ा ले गये थे और उन्होंने उसे मंत्री के साथ सोने को कहा, लेकिन लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया और रविवार को जोधपुर चली गयी. रास्ते में मॉडल ने अपने पिता एवं भाई को इस घटना के बारे में बताया एवं उन्हें कहा कि वह खुदकुशी करने जा रही है. पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने उसे फोन पर घर लौट आने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जोधपुर पहुंचकर होटल की छत से कूद गयी. नीचे वह कार पर गिरी लेकिन बच गयी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें