देश की खबरें | बरेली में झोपड़ी में आग लगने से बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहेड़ी की उप जिलाधिकारी (एसएडीएम) रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से दोनों झोपड़ियो में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

बहेड़ी की उप जिलाधिकारी (एसएडीएम) रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से दोनों झोपड़ियो में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

उन्होंने बताया कि दिलशाद की झोपड़ी में लगभग चार वर्ष की बच्ची की जलकर मृत्यु हो गई।

एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया है।

उनके मुताबिक, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\