देश की खबरें | वन विभाग ने जयपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। घंटों के अभियान के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ दिसंबर जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। घंटों के अभियान के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उप वन संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को विद्याधर नगर में एक तेंदुए के घुसने की सूचना मिली जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान तेंदुआ सीपीडब्ल्यूडी के सरकारी अतिथि गृह के बगीचे में मिला।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ सड़क पर आया और तीन लोगों पर हमला कर दिया। इलाके में भीड़ जमा हो गई और जानवर का पीछा कर उसका वीडियो बनाने लगी।

वन विभाग के अलावा पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल भी मौके पर पहुंच गया। बाद में तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया।

गुप्ता ने बताया कि नाहरगढ़ वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा विद्याधर नगर क्षेत्र से जुड़ा है ऐसे में भोजन की तलाश में तेंदुओं के आने-जाने की आशंका बनी रहती है।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिनमें झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ वन क्षेत्र में करीब 75 तेंदुए हैं। सबसे ज्यादा 45 तेंदुए झालाना में हैं। वहीं, 20 से ज्यादा तेंदुए आमागढ़ के जंगलों में हैं।

आकड़ों के अनुसार पूरे राजस्थान में अनुमानित 920 से अधिक तेंदुए हैं।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी