देश की खबरें | बंगाल में और बारिश की आशंका से विकट हो सकती है बाढ़ की स्थिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की आशंका जताई है जिससे बाढ़ की स्थिति बदतर हो सकती है। राजस्थान के बूंदी जिले में भारी वर्षा के कारण बुधवार को एक घर पर एक दीवार गिर गई जिससे उसमें रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई।

नयी दिल्ली, चार अगस्त मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की आशंका जताई है जिससे बाढ़ की स्थिति बदतर हो सकती है। राजस्थान के बूंदी जिले में भारी वर्षा के कारण बुधवार को एक घर पर एक दीवार गिर गई जिससे उसमें रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण 1,200 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ तथा अन्य एजेंसियों की मदद से 5,950 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका है।

बाढ़ प्रभावित बंगाल के दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्वी मिदनापुर और हुगली में बारिश और दामोदर वैली कारपोरेशन के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जल विप्लव की स्थिति है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जी के दास ने बताया कि चार अगस्त से छह अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल के गंगा के निकट के जिलों में बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व वर्धमान, पश्चिम वर्धमान, हावड़ा और हुगली जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक एक या दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास के निचले क्षेत्रों में नदियों में पानी का स्तर बढ़ने की चेतावनी दी है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन से चार दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और सौ से अधिक गांवों का सड़क का संपर्क कट गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “कोटा, बारन, बूंदी और झालावाड़ में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति हो गई है। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं।”

पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब भी 1,950 लोग फंसे हुए हैं। राज्य के शेओपुर जिले के कुछ गांव पूरी तरह डूब गए हैं लेकिन वहां फंसे लोग सुरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\