जरुरी जानकारी | एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस का पहली तिमाही का मुनाफा 24 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 24 प्रतिशत घटकर 237.95 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि खर्च बढ़ने से उसका मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई खाद्य तेल कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 24 प्रतिशत घटकर 237.95 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि खर्च बढ़ने से उसका मुनाफा कम हुआ है।

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 313.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस लिमिटेड फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाद्य तेल और कुछ अन्य खाद्य उत्पाद बेचती है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस ने कहा कि 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही उसकी कुल आय बढ़कर 17,264.74 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 14,207.84 करोड़ रुपये थी।

कुल खर्च 13,789.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,954.14 करोड़ रुपये हो गया।

अप्रैल-जून तिमाही में, खाद्य तेल से होने वाला राजस्व सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 13,415 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बिक्री में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की गिरावट आई।

कंपनी ने कहा, ‘‘पहली तिमाही में, खाद्य और एफएमसीजी खंड ने 1,414 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की गिरावट है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\