देश की खबरें | वेल्लार कला और शिल्पग्राम का पहला चरण पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में हस्तशिल्प के कायाकल्प के लिए कोवलम गांव में वेल्लार कला और शिल्पग्राम का पहला चरण पूरा हो चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर केरल में हस्तशिल्प के कायाकल्प के लिए कोवलम गांव में वेल्लार कला और शिल्पग्राम का पहला चरण पूरा हो चुका है।

शिल्पग्राम ने राज्य के विरासत उत्पादों को दुनिया के बाजार में पेश करने के लिए कई कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।

यह भी पढ़े | Ahmedabad Fire Accident: अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत.

पहले चरण में गांव के करीब 28 स्टूडियो में लगभग 50 शिल्प उत्पाद तैयार किए गए।

प्रत्येक स्टूडियो अपने ग्राहक को हस्तशिल्प को बनते हुए देखने और फिर खरीदने का विकल्प देता है।

यह भी पढ़े | Child Falls Into Deep Borewell In MP: मध्य प्रदेश में 200 फीट गहरे बोरबेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना जुटी.

हस्तशिल्प में पेंटिंग, पॉटरी, बांस के उत्पाद, गहने, गृह सज्जा का सामान, घर और दफ्तर में काम आने वाला सामान, कपड़े, मूर्तियां आदि शामिल हैं।

इनमें ओडिशा और बंगाल में सूती कपड़ों पर की जाने वाली पेंटिंग भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\