देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आई. बी. नेगी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. बी. नेगी का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
शिमला, पांच मार्च हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. बी. नेगी का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
वर्ष 1958 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नेगी 1990 में हिमाचल प्रदेश डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला गांव में 31 अक्टूबर 1932 को नेगी का जन्म हुआ था।
नेगी को 1986 में हिमाचल प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया और वह राज्य के पहले डीजीपी थे।
नेगी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और पुलिस पदक (पीएमएस) से सम्मानित किया गया था।
नेगी का शिमला में निधन हुआ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के पहले डीजीपी के निधन पर दुख जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी ने पुलिस संगठन में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह (नेगी) एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने शोक संदेश में, डीजीपी के निधन पर दुख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)