देश की खबरें | जम्मू कश्मीर से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर से 178 हज यात्रियों का पहला जत्था रविवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया।

श्रीनगर, चार मई जम्मू-कश्मीर से 178 हज यात्रियों का पहला जत्था रविवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया।

हज यात्रियों के इस जत्थे की रवानगी के समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पवित्र हज यात्रा अल्लाह का आह्वान है, जो हर किसी के जीवन का एक सपना होता है। केंद्र सरकार हज यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे श्रीनगर के शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 178 हज यात्रियों के पहले जत्थे को गर्मजोशी से विदा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उन्हें सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और विनम्रतापूर्वक हमारे क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया।’’

इस वर्ष जम्मू कश्मीर से लगभग 3,622 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। श्रीनगर हवाई अड्डे से चार मई से 15 मई तक 11 उड़ानें संचालित होंगी, जिससे लगभग 3,132 यात्री जम्मू कश्मीर से और 242 यात्री लद्दाख से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\