विदेश की खबरें | दमकलकर्मी ने गोली मारकर एक साथी की हत्या की, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दमकल विभाग के प्रमुख डेरिल ओस्बाय ने बताया कि इस घटना में 44 वर्षीय दमकल कर्मी की मौत हो गई तथा 54 वर्षीय कर्मी घायल हो गया। यह घटना पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे लॉस एंजिलिस के उत्तर में करीब 72 किमी दूर स्थित दमकल केंद्र 81 पर हुई।

दमकल विभाग के प्रमुख डेरिल ओस्बाय ने बताया कि इस घटना में 44 वर्षीय दमकल कर्मी की मौत हो गई तथा 54 वर्षीय कर्मी घायल हो गया। यह घटना पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे लॉस एंजिलिस के उत्तर में करीब 72 किमी दूर स्थित दमकल केंद्र 81 पर हुई।

ओस्बाय ने बताया कि हमलावर दमकल विशेषज्ञ एवं इंजीनियर था। आज उसकी ड्यूटी नहीं थी, फिर भी वह यहां आया।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर चला गया। जब अधिकारी वहां पहुंचे, तो देखा कि उसका घर आग की लपटों में घिरा है। उन्होंने हमलावर को मृत पाया।

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ एलेक्स विलानेवा ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसने खुद को सिर में गोली मारी।

लगभग हफ्तेभर पहले इसी तरह की घटना सेन जॉस में हुई थी, जिसमें रेल यार्ड में एक कर्मचारी ने अपने नौ साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने घर को आग लगा दी थी और फिर आत्महत्या कर ली थी।

एपी

मानसी सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू