जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक पांच मार्च तक टाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ प्रदर्शन समीक्षा बैठक एक दिन के लिए टाल कर पांच मार्च कर दी है।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ प्रदर्शन समीक्षा बैठक एक दिन के लिए टाल कर पांच मार्च कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वित्तीय प्रदर्शन और वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले वित्तीय सेवा विभाग ने बैठक के लिए चार मार्च की तारीख तय की थी।

संसद में आम बजट 2025-26 पेश किए जाने के बाद यह पहली बैठक होगी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 12 पीएसबी ने 1.29 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 31.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान पीएसबी के प्रदर्शन ने प्रमुख वित्तीय मापदंडों जैसे रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा वृद्धि, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और पर्याप्त पूंजी बफर के निर्माण पर महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा, 0.59 प्रतिशत (कुल शुद्ध एनपीए बकाया 61,252 करोड़ रुपये) के काफी कम शुद्ध एनपीए अनुपात से भी बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता दिखाई देती है।

उन्होंने 9.8 प्रतिशत की कुल जमा वृद्धि के साथ 11 प्रतिशत (साल-दर-साल) की कुल कारोबार वृद्धि दर्ज की। इस अवधि के दौरान पीएसबी का कुल कारोबार 242.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\