देश की खबरें | विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म फरवरी 2024 में होगी रिलीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माण कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ की विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 जुलाई फिल्म निर्माण कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ की विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

फिल्म पहले 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली थी।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें पंजाबी अभिनेता एवं गायक एम्मी विर्क भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले किया गया है। इसके निर्देशक आनंद तिवारी हैं।

‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर रविवार रात की और लिखा कि यह और बेहतर व भव्य होने वाला है। ऊर्जा से भरे विक्की कौशल, एम्मी विर्क तथा तृप्ति डिमरी की तिकड़ी के साथ ही आनंद तिवारी का निर्देशन... मनोरंजन से भरपूर। 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है।

फिल्म में अभिनेत्री नेहा धूपिया भी हैं।

आधिकारिक तौर पर फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नेहा ने इसकी शूटिंग पूरी होने पर #मेरेमहबूबमेरेसनम (मेरे महबूब मेरे सनम) का इस्तेमाल किया था।

विक्की कौशल और आनंद तिवारी इससे पहले फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ (2018) में साथ काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक तिवारी की वह पहली फिल्म थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट