खेल की खबरें | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, दोनों टीम ने श्रृंखला साझा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला जा रहा पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 3.3 ओवर के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीम ने 2-2 से श्रृंखला साझा की।

बेंगलुरू, 19 जून भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला जा रहा पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 3.3 ओवर के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीम ने 2-2 से श्रृंखला साझा की।

दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच जीते थे जिसके बाद भारत ने वापसी करते हुए अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला में बराबरी हासिल की।

मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश आ गई और मुकाबले की शुरुआत में 50 मिनट का विलंब हुआ जिससे मैच को 19 ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के चौथे ओवर में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला और दोबारा मैच शुरू नहीं हो पाया।

दूसरी बार बारिश के खलल तक भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट पर 28 रन बनाए थे। मैच के दौरान सिर्फ 16 मिनट का खेल हो पाया।

चोटिल तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इशान किशन ने उनके पहले ही ओवर में दो छक्कों के साथ खाता खोला।

लुंगी एनगिडी (छह रन पर दो विकेट) ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों किशन (15) और रुतुराज गायकवाड़ (10) को पवेलियन भेजकर भारत को दोहरा झटका दिया।

एनगिडी की सीधी और धीमी गेंद को चूककर किशन बोल्ड हुए जबकि गायकवाड़ ने मिड आन पर ड्वेन प्रिटोरियस को आसान कैच थमाया।

इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि श्रेयस अय्यर ने खाता नहीं खोला था।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने बाद में सूचित किया कि वे मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टिकट की 50 प्रतिशत राशि दर्शकों को लौटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\