IND vs SA 5th T20: टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, दोनों टीम ने श्रृंखला साझा की

लुंगी एनगिडी (छह रन पर दो विकेट) ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों किशन (15) और रुतुराज गायकवाड़ (10) को पवेलियन भेजकर भारत को दोहरा झटका दिया. एनगिडी की सीधी और धीमी गेंद को चूककर किशन बोल्ड हुए जबकि गायकवाड़ ने मिड आन पर ड्वेन प्रिटोरियस को आसान कैच थमाया.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

बेंगलुरू: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच यहां खेला जा रहा पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 3.3 ओवर के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीम ने 2-2 से श्रृंखला साझा की. दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच जीते थे जिसके बाद भारत ने वापसी करते हुए अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला में बराबरी हासिल की. IND vs SA 5th T20: बेंगलुरु में बारिश के चलते 5वां टी20 रद्द, टीम इंडिया-दक्षिण के बीच सीरीज 2-2 से रही बराबर

मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश आ गई और मुकाबले की शुरुआत में 50 मिनट का विलंब हुआ जिससे मैच को 19 ओवर का कर दिया गया. भारतीय पारी के चौथे ओवर में एक बार फिर बारिश ने खलल डाला और दोबारा मैच शुरू नहीं हो पाया.

दूसरी बार बारिश के खलल तक भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट पर 28 रन बनाए थे. मैच के दौरान सिर्फ 16 मिनट का खेल हो पाया. चोटिल तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इशान किशन ने उनके पहले ही ओवर में दो छक्कों के साथ खाता खोला.

लुंगी एनगिडी (छह रन पर दो विकेट) ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों किशन (15) और रुतुराज गायकवाड़ (10) को पवेलियन भेजकर भारत को दोहरा झटका दिया. एनगिडी की सीधी और धीमी गेंद को चूककर किशन बोल्ड हुए जबकि गायकवाड़ ने मिड आन पर ड्वेन प्रिटोरियस को आसान कैच थमाया. इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. इस समय कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि श्रेयस अय्यर ने खाता नहीं खोला था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड