देश की खबरें | रामनवमी का त्योहार एकजुट करने के साथ हमें मजबूती प्रदान करता: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को यहां रामनवमी के भव्य जुलूस में शामिल होकर कहा कि भगवान राम के जन्म से जुड़ा यह पर्व एकजुट करने के साथ हमें मजबूती प्रदान करता है।
रांची, 10 अप्रैल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को यहां रामनवमी के भव्य जुलूस में शामिल होकर कहा कि भगवान राम के जन्म से जुड़ा यह पर्व एकजुट करने के साथ हमें मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर आज श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और हर तरफ जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे हैं। यह सब भगवान श्री राम के प्रति हमारी अटूट एवं असीम भक्ति को ही दर्शा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर निवारनपुर में श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ये उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा -अर्चना कर राज्य एवं राज्यवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी की परंपरागत शोभायात्रा लंबे समय से चलती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह अनवरत चलती रहे, इसके लिए हम सभी भगवान श्रीराम से कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सड़कों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब यह बता रहा है कि जन- जन के हृदय में भगवान श्री राम बसे हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्यौहार हम सभी को एकजुट करने के साथ मजबूती प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण सरकार के द्वारा किया जाएगा। यह कार्य अगले वर्ष रामनवमी के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
, इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)