देश की खबरें | महिला की मौत पर बिफरे परिजनों ने मचाया बवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के डिडवाड़ा गांव में एक गर्भवती महिला ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके मायका पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद,19 अगस्त हरियाणा के जींद जिले के डिडवाड़ा गांव में एक गर्भवती महिला ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके मायका पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान नेहा (22) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नेहा संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिली थी । उन्होंने बताया कि वह गर्भवती थी ।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता कर्मबीर की शिकायत पर नेहा के पति अमित, ससुर सुंदर और सास बिमला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था ।

इस बीच, पोस्टमार्टम के बाद शव मायका पक्ष को सौंप दिया गया, लेकिन अंतिम संस्कार की बजाए परिजन, मामले में नामजद पति, सास तथा ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और सड़क जाम कर दिया ।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों द्वारा 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी जाम खोलने को राजी हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड