देश की खबरें | विस्तार 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर विशेष उड़ानें संचालित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी विस्तार ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और ब्रिटेन के बीच हुए द्विपक्षीय अस्थायी व्यवस्था समझौते (एयर बबल) के तहत 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर विशेष उड़ानें संचालित करेगी।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त विमानन कंपनी विस्तार ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और ब्रिटेन के बीच हुए द्विपक्षीय अस्थायी व्यवस्था समझौते (एयर बबल) के तहत 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर विशेष उड़ानें संचालित करेगी।
कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 54 नए केस पाए गए: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा उसने फ्रांस में पेरिस और जर्मनी में फ्रैंकफर्ट के लिए इसी तरह की विशेष उड़ानों की खातिर आवश्यक विनियामक मंजूरी का अनुरोध किया है।
भारत ने जुलाई से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूएई, कतर और मालदीव के साथ इस तरह के समझौते किए हैं। भारत इस संबंध में 13 अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रहा है।
कंपनी ने कहा कि 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर वह सप्ताह में तीन बार - सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें भरेगी।
कंपनी यह सेवा अपने नए बी787-9 विमान से संचालित करेगी। कंपनी के पास 43 विमानों का बेड़ा है जिसमें 34 एयरबस ए320 और छह बोइंग 737-800एनजी शामिल हैं।
कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें स्थगित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)