देश की खबरें | लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सटीक मतदाता सूची अपरिहार्य है : ज्ञानेश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों के हमले के बीच मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सटीक मतदाता सूची अपरिहार्य है।

नयी दिल्ली, 8 जुलाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों के हमले के बीच मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सटीक मतदाता सूची अपरिहार्य है।

कुमार ने यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

सीईसी ने कहा कि मतदाता सूची का सटीक होना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपरिहार्य है।

विपक्ष ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन आयोग पर हमले तेज कर दिए हैं। विपक्ष का कहना है कि इस कवायद से करोड़ों मतदाता मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि 22 साल बाद हो रही इस कवायद का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लोग ही मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

उच्चतम न्यायालय सोमवार को चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमत हो गया।

इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण करने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी), शिवसेना (उबाठा), समाजवादी पार्टी, झामुमो, माकपा और भाकपा (माले) लिबरेशन समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने संयुक्त याचिका शीर्ष अदालत में दायर की है। कई दूसरी याचिकाएं भी दायर की गईं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू