देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव में विशेष कलम से मत पत्रों पर निर्वाचक अपने वोट अंकित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग निर्वाचकों को 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में मत पत्रों पर अपने वोट अंकित करने के लिए विशेष कलम उपलब्ध कराएगा।

नयी दिल्ली, नौ जून निर्वाचन आयोग निर्वाचकों को 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में मत पत्रों पर अपने वोट अंकित करने के लिए विशेष कलम उपलब्ध कराएगा।

मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होगा।

लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य तथा विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मतदान करने के पात्र होंगे। मनोनीत सांसद और विधायक तथा विधानपरिषदों के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘वोट अंकित करने के लिए आयोग विशेष कलमों की आपूर्ति करेगा। ये कलम मतदान केंद्र पर अधिकारी, निर्वाचकों को उस वक्त देंगे, जब उनके हाथों में मत पत्र दिया जाएगा। ’’

निर्वाचकों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए कलम से ही मत पत्र पर निशान लगाना होगा और किसी अन्य कलम से नहीं।

आयोग ने आगाह किया, ‘‘किसी अन्य कलम का उपयोग कर मतदान किये जाने पर वोट गिनती के समय अमान्य हो जाएगा। ’’

पर्यावरण के मुद्दे पर आयोग ने कहा कि उसने हमेशा ही चुनाव पारिस्थितिकी के अनुकूल कराने की कोशिश की है।

आयोग ने कहा कि उसने संबद्ध चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पारिस्थितिकी-हितैषी और जैविक रूप से नष्ट हो जाने वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल बंद किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\