जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में आठ दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई और यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच अनुकूल आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, एक मार्च एशियाई और यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच अनुकूल आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 448.96 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स सकारात्मक बना रहा और एक समय यह 513.33 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 146.95 अंक यानी 0.85 अंक की तेजी दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,450.90 अंक पर बंद हुआ।

इस बढ़त के साथ दोनों सूचकांकों ने लगातार आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया। बीते आठ सत्रों में सेंसेक्स में 2,357.39 अंक यानी 3.84 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी को 731.9 अंक यानी 4.22 प्रतिशत का नुकसान हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बुधवार को एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी तरफ पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट की स्थिति रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पिछले दिनों में भारतीय बाजार में तगड़ी बिकवाली हुई थी और उसे वापसी करने के लिए मजबूत संकेतकों की जरूरत थी। तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के उम्मीद से कम रहने के बावजूद विनिर्माण पीएमआई के बेहतर आंकड़ों ने घरेलू बाजार में उम्मीद को जन्म दिया।’’

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 83.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 4,559.21 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट