खेल की खबरें | डॉक्टर ने कहा, एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे उपचार के बाद उन्हें होश आया।
शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे उपचार के बाद उन्हें होश आया।
टीम डॉक्टर बोएसेन ने कहा, ‘‘वह चला गया था। और हमने उसके दिल को दोबारा धड़काया। यह दिला का दौरा था।’’
बोएसेन की अगुआई में ही मैदान पर एरिक्सन का उपचार किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कितने करीब थे? मुझे नहीं पता। हम उसे वापस ले आए। यह काफी तेजी से किया गया।’’
टीम के अधिकारियों ने बताया कि कोपेनहेगन के अस्पताल में अब एरिक्सन की हालत स्थिर है और रविवार को उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए टीम के अपने साथियों के साथ बात की।
बोएसेन ने कहा, ‘‘मैं हृदय का डॉक्टर नहीं हूं इसलिए ऐसा क्यों हुआ और बाकी विस्तृत जानकारी का काम विशेषज्ञों पर छोड़ देता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)