देश की खबरें | मुंबई में अटल सेतु से चिकित्सक ने छलांग लगाई, तलाशी अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल के 32 वर्षीय चिकित्सक ने अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ जुलाई महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल के 32 वर्षीय चिकित्सक ने अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच स्थित अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात से लापता चिकित्सक का पता लगाने के लिए समुद्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि नवी मुंबई के कलंबोली निवासी और सरकारी जे.जे. अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ओमकार भगवान कविटके ने पुल पर अपनी कार खड़ी करने के बाद कथित तौर पर समुद्र में छलांग लगा ली।

अधिकारी ने बताया कि अटल सेतु नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को रात करीब 9.45 बजे सूचना मिली जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस और खोज एवं बचाव एजेंसियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुलिस को एक कार मिली जिसमें चिकित्सक का मोबाइल फोन था। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान हो पाई।

उन्होंने बताया कि लापता चिकित्सक का पता लगाने के लिए 12 घंटे से अधिक समय से तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू