जरुरी जानकारी | कंपनियों के पहली तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वृहद आर्थिक संकेतकों के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई वृहद आर्थिक संकेतकों के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में उत्साह के अभाव से यहां उतार-चढ़ाव रह सकता है।

बुधवार को ‘बकरीद’ के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘यह कम कारोबारी सत्रों वाला सप्ताह है। वैश्विक घटनाक्रम तथा तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रम तथा मानसून की प्रगति से भी बाजार का रुख तय होगा। सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं।’’

मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह रिलायंस, एसीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट तथा जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आएंगे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘हमारे विचार में मानसून की प्रगति, पहली तिमाही के नतीजे, कोविड-19 संक्रमण की दर निकट भविष्य में शेयर बाजारों की दिशा तय करेगी।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हम तिमाही नतीजों के सीजन में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में बाजार की दिशा तिमाही नतीजों तथा कंपनियों के प्रबंधन की टिप्पणियों पर निर्भर करेगी। सप्ताह के दौरान क्षेत्र विशेष आधारित गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हालांकि, वैश्विक बाजारों में सुस्ती तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंने और क्रमश: 1.4 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर रहेगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\