जरुरी जानकारी | बाजार में चार दिन से जारी गिरावट थमी, निफ्टी 16,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया और सेंसेक्स 344 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया और सेंसेक्स 344 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.63 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 53,760.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 395.22 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 110.55 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,049.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, मारुति, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और भारती एयरटेल प्रमुख रुप से लाभ में रहे।

वहीं, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, डॉ रेड्डीज और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख रहा। अमेरिका में शेयर बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव का दौर आ गया है और अमेरिकी मुद्रास्फीति में वृद्धि के बीच निवेशक फेडरल बैंक के अगले कदम पर अपनी नजर बनाए हुए है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली में कमी से भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के नतीजे उम्मीद के उलट रहने और रुपये में कमजोरी तथा वैश्विक मंदी की आशंका बाजार में वृद्धि को सीमित कर रहे हैं।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की बढ़त लेकर 99.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 309.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\