देश की खबरें | धारावी पुनर्वविकास परियोजना के वास्ते मदर डेयरी की जमीन देने के फैसले को रद्द हो : सपकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को मांग की कि सरकार मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए मदर डेयरी की जमीन देने के अपने फैसले को रद्द करे।

मुंबई, चार जून कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को मांग की कि सरकार मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए मदर डेयरी की जमीन देने के अपने फैसले को रद्द करे।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को कुर्ला क्षेत्र में अयोग्य झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए उपयोग में लाये जाने वाले मदर डेयरी के 8.5 हेक्टेयर भूखंड के लिए संशोधित नियमों और शर्तों को मंजूरी दे दी।

सपकाल ने दावा किया, ‘‘यह सब अदाणी की जेब में डालने से महाराष्ट्र को क्या हासिल होगा? भाजपा की अगुआई वाली महायुति सरकार आम लोगों के बजाय अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।’’

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मांग की कि सरकार मदर डेयरी की जमीन को अदाणी समूह द्वारा क्रियान्वित की जा रही अरबों डॉलर की धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए आवंटित करने के अपने फैसले को रद्द करे।

सरकार के अनुसार, धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत 8.5 लाख परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। इनमें से पांच लाख परिवार धारावी में ही पुनर्वास के पात्र हैं। कुर्ला का भूखंड उन जगहों में से है जिसका इस्तेमाल शेष 3.5 लाख परिवारों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मुंबई के दोनों हवाई अड्डे पहले ही अदाणी को दे दिए गए हैं, धारावी पुनर्विकास परियोजना के बहाने ‘डंपिंग ग्राउंड’ की जमीन सौंप दी गई है, कुर्ला में मदर डेयरी की 8.5 हेक्टेयर ज़मीन दे दी गई है और बांद्रा में एमएसआरडीसी कार्यालय की जमीन भी सौंप दी गई है।’’

सपकाल ने कटाक्ष किया, ‘‘अब सिर्फ मंत्रालय, राज्य सचिवालय, प्रशासनिक भवन और विधान भवन ही अदाणी को दिए जाने बाकी हैं। आप इन्हें कब सौंपेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\