देश की खबरें | दुर्गा पूजा पंडाल में आग हादसे में मरने वालो की संख्या सात हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल आग लगने की घटना में बृहस्पतिवार को एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ने के कारण मरने वालों की संख्या सात हो गई । एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), छह अक्टूबर भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल आग लगने की घटना में बृहस्पतिवार को एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ने के कारण मरने वालों की संख्या सात हो गई । एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि सूरत (65) नामक एक अन्य घायल ने शाम को वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । उनके अनुसार इस तरह रविवार की रात औराई क्षेत्र के पूजा पंडाल में लगी आग की घटना में मरने वालों की संख्या अब सात हो गई हैं ।

इससे पहले इस हादसे में अंकुश सोनी (12), जया देवी (45), नवीन (10), आरती देवी (48), हर्षवर्धन (8) और शिवपूजन (70) की मौत हो चुकी हैं ।

राठी ने कहा कि इस घटना में झुलसे कुल 91 लोगों का भदोही, वाराणसी और प्रयागराज के सात अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से दस की हालत गंभीर है।

जिलाधिकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे औराई थाने से 100 मीटर दूर नरथुआ गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में एक ‘हैलोजन लाइट’ के अधिक गर्म होने के बाद बिजली के तार में आग लग गई थी जो पूरे पंडाल में फैल गई।

उनके अनुसार इस मामले में पूजा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\