विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 12 और लोगों की मौत के साथ ही देश में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 223 हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 22 जुलाई पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 12 और लोगों की मौत के साथ ही देश में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 223 हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीएमए के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो पुरुषों, दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हुई है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।

एनडीएमए ने बताया कि इस मानसून में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 594 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान का पंजाब सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा, जहां 135 लोगों की मौत हुई और 470 लोग घायल हुए।

खैबर पख्तूनख्वा में 56 लोगों की मौत हुई है और 71 घायल हुए हैं। सिंध में 24 लोगों की मौत होने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

बलूचिस्तान में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं।

एनडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 25 घर ढह गए, जबकि पांच मवेशी मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\