देश की खबरें | बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 36 और लोगों की मौत होने के बाद इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पटना, 11 अप्रैल बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 36 और लोगों की मौत होने के बाद इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हुई, जबकि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 25 लोगों की मौत हुई और विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 61 हो गई।

प्रदेश में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 61 हो गई।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘नालंदा जिले में सबसे अधिक 23 मौतें हुईं हैं, इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई है।’’

बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुयी मौतों पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बुधवार को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में पेश की गई नवीनतम बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2023 में बिजली/आंधी से संबंधित घटनाओं में 275 लोगों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट