देश की खबरें | युवक आत्महत्या मामले में गत‍ि‍रोध नहीं टूटा, परिजनों का धरना जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित आत्महत्या के मामले में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा। परिजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और शव को तीसरे दिन भी नहीं उठाया जा सका।

जयपुर, 19 अप्रैल जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित आत्महत्या के मामले में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा। परिजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और शव को तीसरे दिन भी नहीं उठाया जा सका।

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और युवक रामप्रसाद के परिजन व अन्‍य लोग आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा, सरकारी नौकरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

थानाधिकारी रामफूल ने बताया कि बुधवार को भी शव को पोस्टमार्टम के लिये नहीं उठाया जा सका। उन्होंने बताया कि परिजन और समाज की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना अब भी जारी है।

सांसद मीणा के अनुसार युवक रामप्रसाद के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत में मंत्री महेश जोशी एवं अन्य के खिलाफ उसे परेशान करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी, परिजनों को मुआवजा, परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित विभिन्न मांगों को मानने पर ही धरना खत्म होगा।

सांसद ने ट्वीट में कहा ‘‘आज धरने का तीसरा दिन है ,रामप्रसाद मीणा जी की आत्महत्या के बाद भी अशोक गहलोत सरकार द्वारा दोषियों के खिलाप ठोस कार्रवाई नहीं करना इसका सूचक है , दुर्भाग्य है व्यक्ति की जान चली गई व सरकार अब तक कोई ठोस वायदा पीड़ित परिवार से नहीं कर पा रही है।’’

वहीं विप्र फाउंडेशन राजस्थान की ओर से मंदिर के पुजारी का बचाव करते हुये बताया गया कि मृतक के परिजनों की ओर से पुजारी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया गया है।

फाउंडेशन की ओर से अधिवक्ता राजेश कर्नल ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुजारी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मंदिर भूमि को संरक्षित करने और मामले में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि रामप्रसाद (38) ने ट्रांसपोर्ट के एक गोदाम में टिनशेड से लटकर कथित तौर पर सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई की ओर से इस संबंध में जलदाय मंत्री महेश जोशी समेत 5-6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। हालांक मंत्री ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

मृतक रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले एक कथित वीडियो बनाया था जिसमें वह मंत्री महेश जोशी व अन्य को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया सुनाई दे रहा है। इस कतिपय वीडियो में रामप्रसाद कह रहा है ‘‘देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, होटल रॉयल शरेटन के मालिक मुंज टांक, देव अवस्थी, लालचंद देवनानी और कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने हमारे परिवार को इतना परेशान कर रखा है कि आज मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।’’

जयपुर नगर निगम ने अवैध होटल के निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी