देश की खबरें | न्यायालय ‘ठग’ सुकेश की याचिका पर 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कथित ‘ठग’ सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी को जान के खतरे के आधार पर तिहाड़ जेल से स्थानांतरित करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 30 जून उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कथित ‘ठग’ सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी को जान के खतरे के आधार पर तिहाड़ जेल से स्थानांतरित करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि उसे मंडोली जेल में स्थानांतरित करने के केन्द्र के प्रस्ताव पर चंद्रशेखर की ओर से दाखिल हलाफनामा नहीं मिला है।

पीठ ने कहा कि याचिका पर जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है और इस पर सामान्य पीठ सुनवाई कर सकती है।

चंद्रशेखर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील आर बसंत ने कहा कि उन्हें महानिदेशक (दिल्ली जेल) के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए क्योंकि उनके मुवक्किलों से उगाही की जा रही है और धमकी दी जा रही है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा,‘‘ कहा जा रहा है कि याचिकाकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां अथवा हलफनामें 28 जून 2022 को दाखिल किए हैं। ये रिकॉर्ड में नहीं हैं। रजिस्ट्री को उन कागजातों को मामले की ‘पेपर बुक’के साथ नत्थी करने के निर्देश दिए जाते हैं। मामले को आगे की सुनवाई के लिए 13जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

गौरतलब है कि 23 जून को केन्द्र ने प्रस्ताव दिया था कि अगर चंद्रशेखर और उसकी पत्नी को तिहाड़ जेल से स्थानांतरित किया जाए तो उन्हें मंडोली जेल भेजा जाए जिसकी रक्षा अर्धसैनिक बल करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू