देश की खबरें | न्यायालय मनरेगा में श्रमिकों की कठिनाइयों पर ‘स्वराज अभियान’ की याचिका पर सुनवाई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में श्रमिकों के सामने आ रहीं गंभीर परेशानियों के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। मामला कई राज्यों में मनरेगा के लिए धन नहीं होने से श्रमिकों का वेतन लंबित होने से जुड़ा है।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में श्रमिकों के सामने आ रहीं गंभीर परेशानियों के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। मामला कई राज्यों में मनरेगा के लिए धन नहीं होने से श्रमिकों का वेतन लंबित होने से जुड़ा है।

राजनीतिक दल ‘स्वराज अभियान’ की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि अंतरिम याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए क्योंकि शहरी श्रमिकों के विस्थापन के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था दबाव झेल रही है और उनकी आय के मुख्य स्रोत मनरेगा में वेतन भुगतान के लंबित रहने की समस्या है।

पीठ में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, ‘‘हम देखेंगे।’’

स्वराज अभियान ने 2015 में शीर्ष अदालत में जनहित याचिका दाखिल की थी और ग्रामीण गरीबों तथा किसानों के लिए अनेक राहतों की मांग की थी। तब यह गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) था। अब उसने याचिका में अंतरिम आवेदन किया है।

उसने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को ऐसी प्रणाली बनाने का निर्देश दिया जाए ताकि राज्य सरकारों के पास अगले एक महीने के लिए कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिहाज से पर्याप्त धन हो। पिछले साल जिस महीने सबसे अधिक मांग थी उसे आधार महीना मानकर राज्य सरकार को पूर्व में ही न्यूनतम धन दिया जाना चाहिए।’’

याचिका में कहा गया कि इस समय देश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत करोड़ों श्रमिक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं और राज्यों पर उनका वेतन लंबित है तथा राज्यों के पास कोष नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\