देश की खबरें | मुगल मस्जिद में नमाज पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर अदालत एक दिसंबर को सुनवाई करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने महरौली इलाके में मुगल मस्जिद में नमाज अदा करने पर रोक के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई की तारीख अब एक दिसंबर निर्धारित की है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने महरौली इलाके में मुगल मस्जिद में नमाज अदा करने पर रोक के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई की तारीख अब एक दिसंबर निर्धारित की है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त मुगल मस्जिद प्रबंध समिति ने पिछले साल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने 13 मई, 2022 को मस्जिद में नमाज पर पूरी तरह से रोक लगा दी जो "पूरी तरह गैर-कानूनी, मनमाना और अनुचित" है।

जल्द सुनवाई करने के याचिकाकर्ता के आग्रह को मानते हुए न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने एक हालिया आदेश में कहा, “01.12.2023 को सूचीबद्ध करें। सुनवाई की अगली तारीख यानी 30.01.2024 रद्द की जाती है।”

याचिकाकर्ता के वकील एम सूफियान सिद्दीकी ने कहा कि पिछले साल तक मस्जिद के अंदर नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन एएसआई ने बिना किसी नोटिस के इस पर रोक लगा दी।

हाल में, अदालत ने एएसआई से संरक्षित स्मारकों के अंदर स्थित धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को पूजा/इबादत की अनुमति देने को लेकर नीति स्पष्ट करने को कहा था।

याचिका के जवाब में, एएसआई ने कहा है कि संबंधित मस्जिद कुतुब मीनार की सीमा के भीतर आती है और इस प्रकार संरक्षित क्षेत्र के भीतर है तथा वहां नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

जितेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\