देश की खबरें | अदालत ने 2022 के यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2022 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2022 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर 41 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सजा की अवधि पर दलीलें सुन रही थीं, जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354 बी (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत दोषी ठहराया गया था।

अदालत ने 23 अप्रैल के अपने आदेश में कहा, ‘‘ दोषी को दी जाने वाली सजा घृणित कृत्य की गंभीरता के अनुरूप होनी चाहिए ताकि यह ऐसी ही सोच रखने वाले लोगों के लिए एक प्रभावी निवारक के रूप में काम कर सके।’’

अदालत ने पीड़िता और दोषी की आयु तथा उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति जैसी गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसे सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

मुआवजे के बारे में अदालत ने कहा, ‘‘पीड़िता को यौन उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक आघात का सामना करना पड़ा है। घटना के कारण न केवल पीड़िता बल्कि उसके परिवार के सदस्यों को भी अपमान सहना पड़ा है और इस घटना ने पीड़िता के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है। उसे वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।"

इसके बाद अदालत ने उसे मुआवज़े के तौर पर तीन लाख रुपए दिए जाने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी