देश की खबरें | अदालत ने पीसीएमसी के स्थायी समिति अध्यक्ष एवं चार अन्य को रिश्वत प्रकरण में पुलिस हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की एक अदालत ने पिंपड़ी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं चार अन्य को रिश्वतखोरी के एक मामले मे 21 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुणे (महाराष्ट्र), 19 अगस्त पुणे की एक अदालत ने पिंपड़ी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं चार अन्य को रिश्वतखोरी के एक मामले मे 21 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने स्थायी समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद नितिन लांडगे, उनके निजी सहायक ज्ञानेश्वर पिंगले, लिपिक विजय चवड़िया, कंप्यूटर संचालक राजेंद्र शिंदे और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अरविंद कांबले को 1.18 लाख रूपये की कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) एस बी हेडाउ के सामने पेश किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (एसीबी) सीमा महांदले ने कहा, ‘‘ अदालत ने सभी आरोपियों को 21 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, कम से कम 16 लोग इस मामले में शामिल हैं।

एसीबी के मुताबिक, शिकायतकर्ता विज्ञापन एजेंसी चलाता है और उसकी 28 निविदाएं पीसीएमसी की स्थायी समिति ने पास कर दी। लेकिन जब शिकायतकर्ता को काम का आर्डर नहीं मिला तब उसने लांडगे और उनके पीए से संपर्क किया जिन्होंने कथित रूप से निविदा राशि का तीन फीसद हिस्सा बतौर रिश्वत मांगा और यह करीब दस लाख रूपया बनता है।

सौदेबाजी करके रिश्वत की राशि घटाकर छह लाख रूपये तक लायी गयी लेकिन यह रकम देने की अनिच्छुक विज्ञापन एजेंसी के मालिक ने एसीबी से शिकायत कर दी।

आरोपियों ने बुधवार को 1.18 लाख रूपये मांगे और तीनों रिश्वत लेते हुए पकड़े गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है