देश की खबरें | अदालत ने चुनाव आयोग को मध्य प्रदेश के विधायक के खिलाफ शिकायत पर जल्द फैसला करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला को अयोग्य ठहराने संबंधी कांग्रेस उम्मीदवार अभय मिश्रा की शिकायत पर शीघ्र फैसला करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला को अयोग्य ठहराने संबंधी कांग्रेस उम्मीदवार अभय मिश्रा की शिकायत पर शीघ्र फैसला करे।

भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के प्रचार में अनुमति से ज्यादा खर्च किया और व्यय का सही आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री समेत 15 लोग निष्काषित.

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने चुनाव आयोग के वकील का बयान दर्ज किया कि आयोग इस साल जनवरी में दर्ज की गयी शिकायत पर जल्दी निर्णय करेगा।

अदालत ने चुनाव आयोग से कहा कि वह याचिकाकर्ता (मिश्रा) की शिकायत का कानून के अनुसार शीघ्रता से निपटारा करे।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: भारत से जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से स्थापित किए गए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को वह नहीं देता है मान्यता.

मध्य प्रदेश में 2018 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के अभय मिश्रा को हराकर जीत हासिल की थी।

मिश्रा की ओर से पेश अधिवक्ता वरुण के चोपड़ा ने दलील दी कि जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 10 ए के तहत चुनाव आयोग विशिष्ट निकाय है जो किसी उम्मीदवार द्वारा खर्च का सही आंकड़ा पेश नहीं करने पर अयोग्य ठहराए जाने के मामलों में फैसला कर सकता है।

उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को मिश्रा द्वारा दायर शिकायत पर विचार करने में आयोग नाकाम रहा है जबकि शिकायत में जनप्रतिनिधित्व कानून के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन का खुलासा करते हुए सबूत भी दिए गए हैं।

चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील सुरूचि सूरी ने दलील दी कि मौजूदा महामारी के कारण कुछ देर हुयी है और वे जल्दी ही शिकायत पर फैसला करेंगे।

मिश्रा ने आरोप लगाया है कि शुक्ला ने अपने हलफनामे में 19.86 लाख रुपये खर्च करने का खुलासा किया था और उन्होंने वास्तविक खर्चों की सही जानकारी नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\