जरुरी जानकारी | देश की अधिक समावेशी कंपनियां कमा रहीं 50 प्रतिशत अधिक मुनाफाः अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अब अधिक कंपनियां अपने कार्यबल में महिलाओं को शामिल कर रही हैं और इससे उन्हें अपनी लाभप्रदता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। एक अध्ययन से पता चला है कि सबसे अधिक विविधतापूर्ण कंपनियों ने कम समावेशी कंपनियों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

मुंबई, 10 जुलाई अब अधिक कंपनियां अपने कार्यबल में महिलाओं को शामिल कर रही हैं और इससे उन्हें अपनी लाभप्रदता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। एक अध्ययन से पता चला है कि सबसे अधिक विविधतापूर्ण कंपनियों ने कम समावेशी कंपनियों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

मानव संसाधन सलाहकार फर्म मार्चिंग शीप के ‘मार्चिंग शीप इंक्लूजन इंडेक्स 2025’ अध्ययन से ऐसे निष्कर्ष निकले हैं।

अध्ययन में शामिल 10 में से लगभग आठ उद्योगों ने महिलाओं की उपस्थिति और शुद्ध लाभ के बीच सकारात्मक संबंध दिखाया है। अधिकांश विविधतापूर्ण कंपनियों ने कम विविध कंपनियों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक शुद्ध लाभ प्रदान किया।

इस अध्ययन में विनिर्माण, इस्पात, बैंकिंग एवं वित्तीय, दवा, एफएमसीजी, बुनियादी ढांचा और आईटी सहित 30 उद्योगों की 840 सूचीबद्ध कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

इसके मुताबिक, वैधानिक प्रावधानों के कारण कंपनियों के निदेशक मंडल में भले ही महिलाओं की हिस्सेदारी हो गई है लेकिन प्रमुख प्रबंधकीय पदों पर उनकी संख्या अब भी काफी कम है।

अध्ययन में पता चला है कि 63.45 प्रतिशत से ज्यादा कंपनियों में प्रमुख प्रबंधकीय पदों पर एक भी महिला नहीं है।

इसके अलावा, भारतीय उद्योग जगत में केवल 22 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं, जबकि आवधिक शहरी श्रमबल सर्वेक्षण 2023-24 में यह संख्या 28 प्रतिशत बताई गई है। यह दर्शाता है कि छह प्रतिशत अंक का बड़ा फासला है।

मार्चिंग शीप की संस्थापक और प्रबंध साझेदार सोनिका एरन ने कहा, ‘‘हमें कंपनी में अधिक महिलाओं की ज़रूरत नहीं है, बातचीत की मेज पर भी निर्णयों को प्रभावित करने और रणनीति बनाने के स्तर पर उनकी मौजूदगी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वास्तविक समावेशन सिर्फ संख्या न होकर, शक्ति के पुनर्वितरण के बारे में है। लेकिन अभी तक यह बदलाव नहीं हो पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\