देश की खबरें | देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है : पटवारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर सोमवार को केंद्र और भारतय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

जयपुर, 29 अगस्त मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर सोमवार को केंद्र और भारतय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि टूटता रूपया, कमर तोड़ महंगाई, बेलगाम बेरोजगारी, बढ़ता व्यापार घाटा, देश छोड़ते निवेशक, कर्जदार होता किसान, बढ़ता हुआ नशे का कारोबार आज महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

पटवारी के मुताबिक भारत सरकार के सभी आर्थिक सर्वे इंगित करते हैं कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ी है, देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के मुकाबले कर्ज का अनुपात बढ़ा है जो कि इस बात का द्योतक है कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।

पटवारी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘अगर महंगाई इसी रफ्तार से जारी रही तो भारत के भी हालात श्रीलंका जैसे हो जाएंगे। यह संकट आज देश के सामने है.. यह चुनौती है। देश में पिछले 45 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।देश के 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार है।’’

उन्होंने कहा कि विगत् 45 वर्ष में सर्वाधिक बेरोजगारी दर आज देश में है तथा 42 प्रतिशत युवाओं के पास आज रोजगार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत में केन्द्र सरकार ने आटा, दही को जीएसटी (माल एवं सेवा कर) लगाकर महंगा कर दिया तथा पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

पटवारी ने कहा कि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में भी आटा और खाने के तेल पर कोई कर नहीं है, जो हमारे देश में लगाया गया है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में विधायकों की एक 'मंडी' फली-फूली है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘ सवाल यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए विधायकों की मंडी क्यों लग गई इस देश में ? उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद 400 के आसपास विधायकों की दल बदल हुई, जिनमें से कहीं 50 करोड़ रुपये, कहीं 20 करोड़ रुपये में विधायकों की सौदेबाजी हुई।’’

उन्होंने सवाल किया कि ‘‘क्या कारण है कि डॉलर की कीमत रुपये के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र से ज्यादा हो गई है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार बताये कि क्या कारण है कि पिछले दो साल से सेना की एक भी भर्ती नहीं निकली थी और जब निकली तो भी केवल चार साल के लिये भर्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 17 साल के युवा को चार साल बाद 21 वर्ष की उम्र में सशस्त्र प्रशिक्षण देकर घर वापस लौटा दिया जायेगा, तो वह क्या करेगा तथा उसका गुस्सा अलग-अलग राज्यों में निकलेगा तो देश के क्या हालात होंगे।

उन्होंने कहा कि देश के इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

पटवारी ने कहा कि चार सितम्बर, 2022 को इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जा रही है क्योंकि आम जनता की आवाज केन्द्र सरकार तक पहुंचाना एवं आम जनता को राहत दिलवाने हेतु संघर्ष करना कांग्रेस पार्टी का दायित्व है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\