देश की खबरें | देश में ईडी और सीबीआई के माध्यम से शासन हो रहा है : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के माध्यम से शासन हो रहा है।

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के माध्यम से शासन हो रहा है।

सीकर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार अमराराम के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ देश में ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई के माध्यम से शासन हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के हालात बहुत गंभीर है, लोकतंत्र खतरे में है, बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान की ये लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं... चिंताजनक स्थिति है, समझने वाले समझ रहे हैं और अगर आप नहीं समझेंगे तो आने वाले वक्त में पश्चाताप सबको होगा…।’’

राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा ‘‘ सब कुछ किया उसके बाद भी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेताओं द्वारा जो भ्रम फैलाया गया, झूठे आरोप लगाए गए, उसके कारण हमारी सरकार नहीं बन पाई । ’’

चुनावी बॉण्ड पर उन्होंने कहा ‘‘ मैंने 2019 में कह दिया था ये संस्थागत भ्रष्टाचार है.. आजादी के बाद सबसे बड़ा भ्रष्टाचार यह है।’’

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का घोषणा पत्र आने वाला है और उसमें विस्तार से लिखा मिलेगा कि किसानों, युवाओं, दलितों के लिये क्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह चुनाव देश का है.. यह चुनाव देश के भविष्य का है.. यह चुनाव लोकतंत्र को जिंदा रखने का है।’’

कांग्रेस ने सीकर सीट विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के घटक माकपा के लिए छोड़ दी है। माकपा उम्मीदवार अमराराम ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अमराराम के साथ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन