देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय बलात्कार मामले में कांग्रेस सांसद की याचिका पर 11 मार्च को करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को स्थगित कर दी।

लखनऊ, 27 फरवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने सुनवाई स्थगित कर दी और जांच अधिकारी (आईओ) को 11 मार्च को तलब किया।

अदालत राठौर की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, तब जांच अधिकारी अनूप शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने में 10 दिन और लगेंगे।

न्यायाधीश ने इस पर कहा कि जांच 10 मार्च तक पूरी हो जाएगी तथा सुनवाई अगले दिन निर्धारित कर दी।

जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह केस डायरी के साथ 11 मार्च को उपस्थित रहें तथा जांच की स्थिति से अदालत को अवगत कराएं।

पीड़िता की ओर से पेश वकील पूजा सिंह ने पहले जवाबी हलफनामा दाखिल किया था। अतिरिक्त महाधिवक्ता वी के शाही और सरकारी वकील वी के सिंह ने भी जवाबी हलफनामा दाखिल किया, जिसके बाद राठौर ने वकील अरुण सिन्हा और आर डी शाही के माध्यम से जवाबी हलफनामा दाखिल किया।

उनके वकील ने तर्क दिया कि राठौड़ को मामले में झूठा फंसाया गया और प्राथमिकी देरी से दर्ज कराई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\