देश की खबरें | राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों, युवाओं और आमजन को धोखा दिया : सी पी जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने गत चार साल के अपने शासन में किसानों, युवाओं और आमजन को धोखा दिया है।

जयपुर, चार अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने गत चार साल के अपने शासन में किसानों, युवाओं और आमजन को धोखा दिया है।

उन्होंने दावा किया कि किसान, युवा सहित आमजन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी मंगलवार को चित्तौडगढ़ जिले के दौरे पर थे। उन्होंने सांवलिया जी सेठ मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांवलिया जी मंदिर में प्रदेश की खुशहाली और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

जोशी ने कहा कि पहले किसानों को 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल खराब होने पर मुआवजा मिलता था, उनकी गंभीर समस्या को देखते हुए केंद्र की (नरेंद्र)मोदी सरकार ने नया कानून बनाकर इस सीमा को घटाकर 33 प्रतिशत किया और मुआवजे का प्रावधान किया एवं लाखों किसानों के हितों की रक्षा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर में कन्हैयालाल (कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वाली नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और कांग्रेस की गहलोत सरकार मूक दर्शक बनी बैठी रही। जोशी ने कहा कि इसके उलट आतंकवाद को खात्मा करने में मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है।

उन्होंने कहा कि देश के ऊपर हमला करने वाले विदेशी आतंकवादियों पर उनके घर में जाकर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जयपुर सिलसिलेवार बम धमाकों में 71 लोगों की मौत हुई लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार ने आरोपियों के खिलाफ ना कोई बड़ा वकील खड़ा किया, न पैरवी पर जोर दिया जिससे निर्दोषों की हत्या करने वाले ‘आतंकवादी’ रिहा हो गए।

उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनहीन कांग्रेस सरकार को बदलना है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस राज्य में अंधेर नगरी चौपट राजा है, कांग्रेस सरकार को नस्तेनाबूत करना है और इनके ताबूत में आखिरी कील ठोकनी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को मुफ्त बिजली देने के नाम पर शहरों की बिजली लगातार काटी जा रही है जिससे आम जनता परेशान हो रही है और नए-नए उपकर लगाकर आमजन का जीना दुभर कर दिया गया है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\