देश की खबरें | खुद को आग लगाने वाली कॉलेज छात्रा की हालत गंभीर : चिकित्सक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर स्थित कॉलेज परिसर में कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगाने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हालत ‘‘बेहद गंभीर’’ है और वह लगभग 95 प्रतिशत तक झुलस गई है। भुवनेश्वर स्थित एम्स के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 13 जुलाई ओडिशा के बालासोर स्थित कॉलेज परिसर में कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगाने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हालत ‘‘बेहद गंभीर’’ है और वह लगभग 95 प्रतिशत तक झुलस गई है। भुवनेश्वर स्थित एम्स के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि छात्रा को शनिवार को एम्स में भर्ती कराया गया था और अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

भुवनेश्वर स्थित एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “पीड़िता के शरीर का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है। उसके गुर्दे और फेफड़े भी प्रभावित हुए हैं। वह वर्तमान में आईसीयू में है।”

बिस्वास ने बताया कि कई विभागों के चिकित्सक छात्रा के इलाज में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रा के चेहरे पर कुछ निशान हैं लेकिन उसका पूरा शरीर झुलस गया है।

अधिकारी ने कहा, “इस समय हम कुछ नहीं कह सकते।”

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार को भुवनेश्वर स्थित एम्स में छात्रा से मिलने जाएंगे और उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि ‘बर्न’ विभाग के चिकित्सकों के अलावा, गहन देखभाल, सर्जरी, नेफ्रोलॉजी और पल्मोनोलॉजी के विशेषज्ञ भी छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं।

बिस्वास ने कहा कि भुवनेश्वर स्थित एम्स में मरीज की देखभाल के लिए हर सुविधा मौजूद है लेकिन इस समय कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

अस्पताल ने एनेस्थीसिया, ‘पल्मोनरी मेडिसिन’, ‘बर्न एंड प्लास्टिक’, ‘नेफ्रोलॉजी’ और अन्य विभागों के चिकित्सकों की एक आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है।

इस संबंध में जारी एक आदेश के मुताबिक, “समिति आवश्यकता पड़ने पर किसी भी अन्य महत्वपूर्ण विभाग के किसी भी अन्य संकाय सदस्य को इसमें शामिल कर सकती है।”

बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज में एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार को एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को आग लगा ली।

छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसका यौन एवं मानसिक उत्पीड़न किया है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य को अपने कर्तव्यों का पालन करने में ‘‘विफल’’ रहने पर निलंबित कर दिया।

बालोरे पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास