विदेश की खबरें | चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा : भ्रष्टाचार को लेकर करीब 50 लाख सदस्यों की जांच की गई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या इससे व्यापक आर्थिक मंदी पर काबू पाया जा सकेगा या मौजूदा व्यवस्था में लोगों का विश्वास बहाल होगा।

पार्टी के 9.6 करोड़ सदस्य हैं और किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने या अपने अधिकार का दुरुपयोग करने पर कड़ी सजा की चेतावनी एवं आंतरिक प्रणाली के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है।

पार्टी की अनुशासन एवं निरीक्षण समिति के उप सचिव जिओ पेई ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि शी चिनफिंग के सत्ता संभालने के बाद 10 साल में कुल 2,07,000 पार्टी पदाधिकारियों को किसी न किसी तरह की सजा दी गई है। वह प्रत्येक पांच साल में आयोजित होने वाली पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस के मौके पर बोल रहे थे।

चिनफिंग को तीसरी बार पार्टी, सरकार और सेना का प्रमुख बनाए जाने की संभावना है और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है।

पेई ने कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि जांच अधिकारियों द्वारा पकड़े गए ज्यादातर लोग लंबे समय से अपराध से जुड़े थे और सजा पाने वालों में से सिर्फ 11 प्रतिशत अपराधियों ने पिछले पांच साल में अपना पहला अपराध किया था।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रसार पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि लक्षित नीतियों और अत्यधिक दबाव के कारण पिछले पांच साल में 80,000 पार्टी सदस्यों ने खुद ही अपराध करने की बात स्वीकार कर ली।

चीनी अदालतों को सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति जवाबदेह के तौर पर देखा जाता है और दोषसिद्धि की दर शत-प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)