IND vs SL Series 2022: रोहित शर्मा बने टेस्ट टीम के नए कप्तान, श्रीलंका सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे की छुट्टी

रोहित के साथ अभी बुमराह को उप कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि राहुल चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी इन श्रृंखलाओं में नहीं खेल पाएंगे जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को विश्राम दिया गया है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI)

नयी दिल्ली: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपेक्षानुरूप शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test Team) की कप्तानी भी सौंप दी गयी जबकि पिछले लंबे समय से मध्यक्रम के प्रमुख स्तंभ रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को लगातार लचर प्रदर्शन के कारण शनिवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला (Test Series) की टीम से बाहर कर दिया गया. सीमित ओवरों के कप्तान रोहित को टेस्ट टीम की कमान मिलना तय था लेकिन राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने इसकी आधिकारिक घोषणा करके स्पष्ट कर दिया कि पहले की तरह तीनों प्रारूपों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी के हाथों में रहेगी, जिनके रहते हुए भविष्य का कप्तान तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. IND vs WI 3rd T20: तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली-ऋषभ पंत हुए बाहर

शर्मा ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘‘केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को रोहित की अगुवाई में भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाएगा.’’

रोहित के साथ अभी बुमराह को उप कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि राहुल चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी इन श्रृंखलाओं में नहीं खेल पाएंगे जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को विश्राम दिया गया है.

चयनसमिति ने इसके साथ ही सीनियर बल्लेबाज पुजारा और रहाणे, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को बाहर करके कड़ा लेकिन अपेक्षित निर्णय किया. श्रीलंका का दौरा 24 फरवरी से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला से शुरू होगा जिसके बाद चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी.

उत्तर प्रदेश के बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार 18 सदस्यीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं.

चयन समिति ने टी20 श्रृंखला से पहले विराट कोहली और ऋषभ पंत को विश्राम देने का फैसला किया. रविचंद्रन अश्विन अगर फिट होते हैं तो वह खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे जबकि अक्षर पटेल दूसरे टेस्ट मैच के लिये फिट हो जाएंगे.

शर्मा ने कहा, ‘‘चयन समिति ने रहाणे और पुजारा के नाम पर काफी चर्चा की. हमने उन्हें बताया कि हम श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुए. हमने उन्हें रणजी ट्राफी में खेलने की सलाह दी है.’’

टीम इस प्रकार हैं :

भारत टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रविंद्र जडेजा, जयंत ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार.

भारत टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अवेश खान.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड