देश की खबरें | दिल्ली में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात, पारा 8.5 डिग्री तक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जब तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जब तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है और कहा है कि पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार रात की तुलना में इसमें भारी गिरावट आई है, जब न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह 24 घंटों के भीतर चार डिग्री की महत्वपूर्ण गिरावट है।

सर्दी के इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात 26 नवंबर को रही थी, जब तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 64 से 46 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने शुक्रवार को हल्के कोहरे की स्थिति का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

वहीं शिमला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी