देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 और पूसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वास्तविक तापमान के 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने या सामान्य तापमान के 4.4 डिग्री सेल्सियस और उससे भी नीचे दर्ज किए जाने पर शीत लहर की स्थिति बनती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा और 14 साल बाद ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान छह दिसंबर 1987 को 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 रहा, जबकि बुधवार को यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी