देश की खबरें | हरियाणा के मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनावों को लेकर बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी और राज्य के निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को संयुक्त रूप से राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।

चंडीगढ़, 10 फरवरी हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी और राज्य के निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को संयुक्त रूप से राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।

जोशी ने सिंह को आश्वासन दिया कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय चुनाव कराने में पूरा सहयोग देगा।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सात नगर निगमों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के लिए चुनाव दो मार्च को होंगे, जबकि पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों के लिए मतदान दो मार्च को होगा।

पानीपत को छोड़कर 33 नगर पालिकाओं में कुल 45,26,227 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 24,03,004 पुरुष मतदाता, 21,23,072 महिला मतदाता और 151 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, धनपत सिंह ने सोमवार की बैठक के दौरान कहा कि नगर निकायों में 21 नगर समितियां, चार नगर परिषद और आठ नगर निगम शामिल हैं, जिनमें चुनाव के लिए 4,469 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने, कानून एवं व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, आबकारी एवं कराधान तथा अन्य मामलों पर भी व्यापक चर्चा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\