देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘सामाजिक समता के लिए उनका संघर्ष और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था, जिसे अब ‘कर्पूरीग्राम’ कहा जाता है। आज ही के दिन 17 फरवरी, 1988 को पटना में उनका निधन हुआ था।

कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहकर संबोधित किया जाता है। उनका जीवन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के अथक प्रयास की मिसाल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\