देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सिकंदराबाद में उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने रविवार को आषाढ़ बोनालु उत्सव के अवसर पर सिकंदराबाद स्थित उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 13 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने रविवार को आषाढ़ बोनालु उत्सव के अवसर पर सिकंदराबाद स्थित उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने देवी को रेशमी वस्त्र भेंट किए, जबकि धर्मादा मंत्री कोंडा सुरेखा ने पारंपरिक बोनम (एक पारंपरिक भोजन) अर्पित किया।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री रेड्डी और उनकी पत्नी ने भी देवी महाकाली को बोनम अर्पित किया।

बोनालु हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ माह में मनाया जाने वाला एक प्रमुख लोक उत्सव है।

इस अनुष्ठान के तहत महिलाएं मिट्टी या पीतल के नये बर्तनों में दूध और गुड़ के साथ चावल पकाती हैं, इन बर्तनों को नीम के पत्तों, हल्दी और सिंदूर से सजाया जाता है।

इन बर्तनों को मंदिरों में चूड़ियों और साड़ियों के साथ महाकाली को अर्पित किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO