देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ‘रबर का गुड्डा’’हैं दिल्ली से आप नेतृत्व चला रहा सरकार : सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘‘ रबर का गुड्डा’’ करार दिया और विपक्ष के आरोप को सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) का नेतृत्व राज्य में सरकार चला रहा है।

चंडीगढ़, 21 अप्रैल कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘‘ रबर का गुड्डा’’ करार दिया और विपक्ष के आरोप को सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) का नेतृत्व राज्य में सरकार चला रहा है।

उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था में ‘‘भारी गिरावट’’ आई है।

सिद्धू ने पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से यहां मुलाकात की और बैठक के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया।

मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ने धैर्य से उनकी बात सुनी।

सिद्धू ने कहा, ‘‘उन्होंने ज्वंलत मुद्दों पर अपनी चिंता प्रकट की।’’ पंजाब में कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि मान सरकार के अधीन राज्य की कानून व्यवस्था में ‘‘ तेजी से गिरावट’’आ रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने सवाल किया , ‘‘क्या वह (भगवंत मान) पंजाब की चिंता करते हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘रब्बर का गुड्डा’’ पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।’’

सिद्धू ने दिल्ली से ‘‘रिमोट कंट्रोल’’के जरिये आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की सरकार चलाने के विपक्ष के आरोप की ओर इंगित किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पुलिस का इस्तेमाल उनको निशाना बनाने के लिए कर रही है जो केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

सिद्धू ने कहा, ‘‘आप (आप सरकार) पुलिस का राजनीतिकरण उसका इस्तेमाल अपने हित में करने के लिए कर रहे हैं। यह ‘बदलाव’ है या ‘बदला’...बदले की राजनीति की शुरुआत हो गई है।’’

उल्लेखनीय है कि सिद्धू की यह टिप्पणी केजरीवाल के खिलाफ कथित ‘‘ भड़काऊ बयान’’ देने के मामले को लेकर पूर्व आप नेता कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अल्का लांबा के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने के एक दिन बाद आई है।

दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को समन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\